फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eid prayers will be offered today at mosques and Idgahs

Ambedkar Nagar News: मस्जिद व ईदगाहों पर आज अदा होगी ईद की नमाज

Wed, 28 Jun 2023 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers will be offered today at mosques and Idgahs
अंबेडकरनगर। जिले की मस्जिदों व ईदगाहों पर बृहस्पतिवार को ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा की जाएगी। कार्यक्रम को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए एक दिन पहले ही मस्जिदों व ईदगाहों मेें सभी जरूरी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। साफ-सफाई के साथ रंगरोगन का काम पूरा किया गया। इसके साथ ही कुर्बानी को लेकर भी एक दिन पहले तैयारियां पूरी हो गईं। उधर पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

ईद उल अजहा पर्व का उल्लास एक दिन पहले बुधवार को जिले में चरम पर दिखा। लोगों ने संबंधित बाजारों में पहुंचकर बढ़-चढ़कर खरीदारी की। इस बीच ईद की विशेष नमाज अदा करने को लेकर मस्जिदों व ईदगाहों में एक दिन पहले ही साफ-सफाई व रंगरोगन का काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित जिले की सबसे बड़ी ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों की आमद को देखते हुए व्यवस्थाओं को एक दिन पहले ही चुस्त-दुरुस्त कर लिया गया। ईदगाह कमेटी के सचिव मेराज अय्यूबी व मुतवल्ली मोहम्मद अजमल ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए ईद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे अदा की जाएगी। पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई है। कहा कि ईदगाह में एक साथ लगभग पांच हजार नमाजी नमाज अदा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद मीरानपुर कमेटी से जुड़े इसरार हुसैन ने कहा कि मस्जिद में लगभग चार हजार लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं। सुबह 10 बजे होने वाली नमाज को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं। सुन्नी जामा मस्जिद चौक शहजादपुर से जुुड़े मोहम्मद कलाम अहमद खां ने कहा कि नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी प्रकार जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्र में भी ईद की विशेष नमाज अदा करने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं।

कुर्बानी को लेकर तैयारियां पूरी
ईद उल अजहा पर्व के मौके पर तीन दिन तक चलने वाली कुर्बानी को लेकर भी तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर ली गईं। शहर इमाम हाफिज शकील अख्तर व शिया जामा मस्जिद अकबरपुर के पेश इमाम अकबर अली वॉयज, वरिष्ठ शिया धर्मगुरू मौलाना सै. मोहम्मद अब्बास ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खुले में कुर्बानी कतई न करें। कुर्बानी के बाद अवशेष को गड्ढा खोदकर उसमें डाल दें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को ठेस पहुंचे।

इस समय होगी नमाज
अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। यहां हाफिज शकील अख्तर नमाज अदा कराएंगे। इसी प्रकार शिया जामा मस्जिद मीरानपुर अकबरपुर में सुबह 10 बजे मौलाना अकबर अली नमाज अदा कराएंगे। चौक शहजादपुर स्थित जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे हाफिज अस्फर, मस्जिद कादिरी मौलाना गली में सुबह साढ़े सात बजे मौलाना सईदुज्जमा, नूरी मस्जिद शहजादपुर में सुबह साढ़े छह बजे मौलाना अतीकुज्जमा, मस्जिद उमर शहजहांपुर में पौने सात बजे मौलाना खलीकुज्जमा, मस्जिदे गौसिया अब्दुल्लापुर में मौलाना अबुल फायक सुबह छह बजे नमाज अदा कराएंगे।


सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि ईद उल अजहा पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। तीन सुपर जोनल, पांच जोनल व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रमुख मस्जिदों व कुर्बानी स्थल पर ड्रोन से निगाह रखी जाएगी। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर सुबह साढ़े छह बजे से सुबह 11 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed