फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Efforts will have to be made together for women empowerment

महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर करना होगा प्रयास

Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Efforts will have to be made together for women empowerment
अंबेडकरनगर पुलिस कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ करतीं आईजी अयोध्या की पत्नी डॉ चे? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। महिला सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर काम करना है। सामूहिक प्रयासों से ही महिलाओं की स्थिति में लगातार सुुधार तय होता रहेगा। यह बातें पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या की पत्नी तथा वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की अयोध्या परिक्षेत्र अध्यक्ष डॉ. चेतना गुप्ता ने कहीं। वे शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व गोष्ठियों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने इस दौरान पुलिस परिवार की महिला सदस्यों व बालिकाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय में अलग अलग भ्रमण कर महिलाओं की स्थिति में सुधार, मदद व न्याय के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। पुलिस लाइन स्थित महिला परिवार कल्याण केंद्र में कार्य कर रहे पुलिस परिवार की महिला सदस्यों व बालिकाओं से बात की। उनके कार्यों की सराहना करते हुए पुरस्कृत भी किया। महिलाओं व बालिकाओं से कहा कि वे और ज्यादा जागरूक होने का प्रयास करती रहें। पुलिस लाइन में ही उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं तथा सुझावों को सुना।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिक्रूट आरक्षियों से निरंतर फीडबैक लिया जाता रहे। इसके बाद एसोसिएशन की जिला इकाई अध्यक्ष प्रीति प्रियदर्शी ने एसपी कार्यालय परिसर में खुद के प्रयासों से लगाए गए इंसुलेटर (सेनेटरी) के बारे में डॉ. चेतना को बताया। उन्होंने फीता काटकर शुभारंभ भी किया। अयोध्या परिक्षेत्र की वामा सारथी एसोसिएशन अध्यक्ष ने पुलिस कार्यालय में महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रमों में महिला थानाध्यक्ष देविका सिंह, दरोगा शिवांगी त्रिपाठी, वंदना अग्रहरि व प्रियांशु भट्ट आदि महिला कर्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed