{"_id":"64ea37f7e95a8954d505715f","slug":"education-of-daughters-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-2242-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दें अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दें अभिभावक
Sat, 26 Aug 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला पुलिसकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। उनकी पढ़ाई पर अभिभावक को विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हें विद्यालय भेजने के साथ अच्छे संस्कार भी दें। यह बातें महिला थाने की मिशन शक्ति टीम ने शनिवार अकबरपुर तिराहा व दोस्तपुर रोड पर जागरुकता अभियान के दौरान कहीं।
आरक्षी गीता ने अभिभावकों से कहा कि बेटियों के भविष्य को लेकर गंभीरता दिखाई जाए तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। बेटियां अपनी पहचान बनाने के साथ समाज व देश की प्रगति में योगदान भी दे सकेंगी।
राजेसुल्तानपुर थाने की आरक्षी योगिता व लक्ष्मण यादव ने स्थानीय बाजार में जागरुकता संबंधी पर्चे वितरित किए। इसके साथ लोगों को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी। बेवाना से आरक्षी रूमा व महिला होमगार्ड अर्चना विश्वकर्मा ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
अहिरौली थाने की आरक्षी निधि यादव व सोनम ने युवाओं को अपराध से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि युवाओं को अपने कॅरियर को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। इसी तरह अन्य थानों में भी जागरुकता अभियान चलाया गया।