फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   education

प्राथमिक शिक्षकों की जरूरत 300, परीक्षा में शामिल हुए सिर्फ 146

Thu, 27 Jun 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
education
अंबेडकरनगर। कई प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित तो कर दिया गया, लेकिन अब इसके लिए शिक्षक ही खोजे नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए बुधवार को विभागीय परीक्षा का आयोजन हुआ। प्राथमिक विद्यालय में 300 पदों के सापेक्ष महज 146 शिक्षक व शिक्षिकाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 48 पदों के सापेक्ष 111 शिक्षकों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अंग्रेजी माध्यम वाले इन विद्यालयों में उन्हीं शिक्षकों की तैनाती होगी, जिन शिक्षकों ने इंटरमीडियट तक अंग्रेजी विषय पढ़ा हो। इसके साथ ही शिक्षकों को विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। परीक्षा का भय कहें या फिर इंटर स्तर तक अंग्रेजी विषय न पढ़ने वाले शिक्षकों का अभाव। प्राथमिक विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में विभाग को कुल 300 शिक्षकों की जरूरत है, लेकिन बुधवार को आयोजित परीक्षा में महज 146 शिक्षकों ने ही हिस्सा लिया। ऐसे में विभाग अंग्रेजी माध्यम के इन प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमीं कैसे दूर करेगा यह अपने आप में बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की तुलना में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की हालत बेहतर देखने को मिली। विभाग के मुताबिक अंग्रेजी माध्यम के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल 48 शिक्षकों की जरूरत है, जबकि परीक्षा में 111 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले समय में भी यह प्रक्रिया चलेगी। समय रहते विद्यालयों में मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed