फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eat nutritious food during pregnancy

गर्भावस्था के दौरान खाएं पौष्टिक आहार

Wed, 20 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Eat nutritious food during pregnancy
आलापुर। प्रत्येक महिला स्वस्थ बच्चे को जन्म देना चाहती है। इसके लिए गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना बेहद जरूरी है। गर्भस्थ शिशु का विकास माता के आहार पर निर्भर होता है। गर्भवती महिला को ऐसा आहार ग्रहण करना चाहिए जो उसके गर्भस्थ शिशु का पोषण करे। यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. शिप्रा मौर्या ने दी। बताया कि गर्भवती के स्वास्थ्य के लिए हर माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के अंतर्गत उन्हें अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. शिप्रा ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर कभी किसी तरह का संकोच नहीं करना चाहिए। यदि कोई समस्या महसूस हो रही हो तो तत्काल चिकित्सकों से संपर्क करना चाहिए। गर्भवती महिला को 2400 कैलोरी व सामान्य महिला को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 2100 कैलोरी का आहार लेना चाहिए। विविध विटामिन, मिनिरल्स अधिक मात्रा में प्राप्त करना चाहिए। बताया कि गर्भावस्था में महिला को प्रतिदिन 60 से 70 ग्राम प्रोटीन मिलना चाहिए। गर्भवती के गर्भाशय, स्तन तथा गर्भस्थ शिशु के विकास में प्रोटीन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रोटीनयुक्त आहार में दूध और दूध से बने व्यंजन, मूंगफली, पनीर, काजू, बदाम, दलहन, मांस, मछली, अंडे आदि का समावेश होना चाहिए। इसके अलावा कैल्शियम, फोलिक एसिड युक्त भोजन करना चाहिए। साथ ही कम से कम 3 लीटर पानी दिन में पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed