फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Earthen pots will now quench the thirst of passers-by

मिट्टी के मटके बुझाएंगे अब राहगीरों की प्यास

Thu, 09 Jun 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Earthen pots will now quench the thirst of passers-by
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में कलेक्ट्रेट से लेकर अन्य सरकारी कार्यालयों तक दौड़ लगाने वाले जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की सकारात्मक कवायद नगर पालिका प्रशासन ने की है। इसके तहत ही कार्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थलों के प्रवेश द्वार पर राहगीरों व फरियादियों की प्यास अब मिट्टी के मटके में भरा ठंडा पेयजल बुझाएगा। गर्मी से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने दो नये वॉटर टैंकर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, तहसील व जनपद न्यायालय के प्रवेश गेट के समीप ठंडे पेयजल के मटकों की व्यवस्था की है। इन मटकों की देखभाल कर पानी भरने की निगरानी के लिए दो कर्मचारी भी विशेषतौर पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला मुख्यालय आने वाले नागरिकों व फरियादियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी विभिन्न कार्यालयों में अपनी फरियाद लेकर पहुंचने वाले जरूरतमंदों को उठानी पड़ती है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण प्यास बुझाने के लिए बाजार से पानी की बोतल न खरीद पाने के कारण प्यास बुझाने को ज्यादा परेशानी होती थी। इससे राहत दिलाने के लिए अब कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, न्यायालय व तहसील आदि कार्यालयों के प्रवेश द्वार के समक्ष पानी से भरा शीतल जल का मटका रखवाया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि इसमें 24 घंटे शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध रखने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि पेयजल बेहतरी के लिए सभी जरूरी इंतजाम प्रमुखता से किये जा रहे हैं। जरूरत पड़ी तो अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी इसकी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि नगर पालिका परिषद ने दो नये वॉटर टैंक की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई है। स्टील बॉडी के इन टैंकरों से पेयजल संकट से जूझने वाले इलाकों में शुद्ध पानी की आपूर्ति तय हो सकेगी। इसका फायदा विभिन्न प्रकार के घरेलू आयोजनों में भी उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed