फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   During the polling no social distancing

मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

Thu, 29 Apr 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
During the polling no social distancing
अंबेडकरनगर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच गुरुवार को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान में कोरोना प्रोटोकॉल को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया। विभिन्न बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। बूथों पर लगी लंबी लाइन में महिलाएं, युवा व बुजुर्ग मौजूद थे, लेकिन कोरोना संकट के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग पर तनिक भी ध्यान इस बीच नहीं दिया गया। मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की सुध नहीं रही। हालांकि इन सबके बीच मास्क लगाने पर जोर जरूर दिखा। ज्यादातर मतदाताओं ने जहां मास्क लगा रखा था, तो वहीं महिलाओं व युवतियों ने स्कार्फ से अपने चेहरे को ढक रखा था।
विज्ञापन

दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना के बीच गुरुवार को जिले के 952 मतदान केंद्रों के 2754 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, तो सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। स्थानीय चुनाव होने के चलते विभिन्न पदों पर जोर आजमाइश कर रहे प्रत्याशी अधिक से अधिक मतदाताओं को घर से निकाल कर उन्हें संबंधित बूथ तक पहुंचा रहे थे। सुबह से ही बूथों पर लंबी लाइन लग गई, जो शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

इन सबके बीच जिले के ज्यादातर बूथों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होता नहीं दिखा। कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा था, लेकिन बूथों पर लगी लंबी लाइन में कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। आलापुर, भीटी, जलालपुर, अकबरपुर व टांडा तहसील क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वहां मौजूद जिम्मेदारों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की सुध नहीं रही। ऐसा तब था, जबकि लाइन में महिलाएं, युवक, युवतियां व बुजुर्ग सभी मौजूद थे। इन सबके बीच मास्क पर जरूर जोर दिखा। लाइन में लगे ज्यादातर मतदाताओं ने मास्क लगा रखा था, तो युवतियों व महिलाओं ने अपने चेहरे व नाक को स्कार्फ से ढका हुआ था। उधर, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed