फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   During the election campaign , firing and hurling stones

चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग व पथराव

Fri, 04 Dec 2015 11:15 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

इसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसके जमीन पर गिरते ही अफरातफरी मच गई। इस पर आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां खड़ी एक बाइक में आग लगा दिया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जाती है। उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए गांव में पीएचसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण में जलालपुर व भियांव विकास खंड में चुनाव प्रचार किया जा रहा है। प्रधान पद के दावेदार अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जोरियन कटुई गांव में गुरुवार रात्रि 11 बजे ग्राम प्रधान पद के दो दावेदार विनोद वर्मा व सुभाष वर्मा ग्रामीणों से संपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार पर घरों में मौजूद लोग भी बाहर आ गए। इसी दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली सत्येंद्र कुमार (26) पुत्र दयाराम निवासी जोरियन कटुई की पीठ में जा लगी। गोली लगते ही सत्येंद्र जमीन पर गिर पड़ा। उसके गिरते ही विनोद पक्ष के लोग वहां से भागने लगे। भागते समय उनकी एक बाइक वहीं छूट गई। आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने बाइक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर एसओ वासुदेव राणा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।


घायल सत्येंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ श्री राणा ने बताया कि घायल के पिता दयाराम की तहरीर पर दिनेश कुमार, संदीप वर्मा, विनोद वर्मा व फिरतू खां के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। बताया कि तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी की तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed