फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   During CM's possible, dyeing-painting started in district hospital

सीएम का संभावित दौरान, जिला अस्पताल में रंगाई-पुताई शुरू

Sun, 12 Sep 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
During CM's possible, dyeing-painting started in district hospital
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर होता रंगरोगन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मरीजों की दी जाने वाली सुविधाओं में अचानक वृद्धि होने के साथ ही अन्य कई प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाने लगीं, तो एकबारगी न सिर्फ मरीज, बल्कि उनके तीमारदार भी हैरत में पड़ गए। रविवार को जिला अस्पताल भवन की रंगाई-पुताई के साथ ही सफाई प्रारंभ हुई, तो हर कोई यह जानने के लिए बेचैन हो गया कि आखिर माजरा क्या है? बाद में पता चला कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगामी दिनों में संभावित दौरा है। यह जानकारी होने पर तीमारदारों ने कहा कि चलो इसी बहाने कुछ दिनों तक जिला अस्पताल में व्यवस्था अन्य दिनों की अपेक्षा काफी बेहतर रहेगी। इस बीच रंगाई-पुताई के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने व पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने का भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश में फैल रहे वायरल फीवर व डेंगू को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को अस्पतालों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं किए जाने का सख्त निर्देश दे रखा है। इसके अलावा कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन हो, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अलग-अलग जनपद में पहुंचकर अस्पतालों का जायजा भी ले रहे हैं। साथ ही जिम्मेदारों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने का भी निर्देश दे रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद अंबेडकरनगर में भी संभावित दौरा है। दरअसल बीते दिनों स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद दौरे का संकेत दिया था।
विज्ञापन

इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री के दौरे की औपचारिक घोषणा तो नहीं हुई, लेकिन इसके बाद भी जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का कार्य तेज कर दिया गया है। रविवार को भवन की रंगाई-पुताई का कार्य जहां शुरू किया गया, वही परिसर में बनी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अलावा सफाई व पेयजल व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि हालांकि अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। दौरा संभावित है। इसे देखते हुए अस्पताल परिसर में जरूरी व्यवस्थाएं सुदृढ़ किए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया कि उम्मीद है कि 18 सितंबर के बाद मुख्यमंत्री का जनपद दौरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed