फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   duplicate wine sold in goverment shop

दुकान से ही बेची जा रही थी नकली शराबद, सेल्समैन गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
duplicate wine sold in goverment shop
अंबेडकरनगर के भीटी में अवैध शराब के साथ पुलिस पकड़ में आया आरोपी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भीटी में आबकारी अफसरों के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात शराब की एक दुकान में छापा मारकर 175 शीशी नकली शराब बरामद किया है। मामले में सेल्समैन के विरुद्घ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में दुकान को सीज कर दिया।
विज्ञापन

भीटी थाने के उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वे रविवार शाम पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर से एक दुकान पर नकली शराब बेचने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने आबकारी निरीक्षक प्रज्ञा मिश्रा को फोन पर मामले से अवगत कराया। कुछ देर बाद आबकारी निरीक्षक के साथ वे अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर भीटी महरुआ मार्ग पर अढ़नपुर स्थित दुकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान यहां से चार गत्ते में कुल 175 शीशी नकली शराब बरामद कर ली गई। बताया कि शराब की शीशी पर लेबल कुछ और था तथा ढक्कन पर किसी और कंपनी का लेबल लगा हुआ था। इस बाबत जब सेल्समैन से जानकारी की गई तो उसके द्वारा कोई उचित जवाब नहीं दिया जा सका। उसे गिरफ्तार कर थाने में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक ने तहरीर देकर सेल्समैन प्रमोद कुमार निवासी सिद्घीगनेशपुर थाना कूड़ेभार जनपद सुल्तानपुर के विरुद्घ केस दर्ज करते हुए आबकारी निरीक्षक के आदेश पर दुकान को सीज कर दिया। सोमवार सुबह गिरफ्तार सेल्समैन को पुलिस ने जेल भेज दिया गया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि नकली शराब बेचे जाने की सूचना पर छापेमारी कर नकली शराब बरामद किया गया है। साथ ही कार्रवाई करते हुए दुकान को सीज कर दिया गया है। इस मौके पर उपनिरीक्षक नरसिंह व श्यामबदन, कांस्टेबल प्रेमप्रकाश, सुनील कुमार व गौरी शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed