{"_id":"61ec44ec7c3dc567215991bb","slug":"due-to-rain-in-the-midst-of-cold-wind-life-was-disturbed-ambedkar-nagar-news-lko6146497164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा के बीच बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा के बीच बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले मेें शनिवार को सर्द हवा के बीच अचानक हुई बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। खराब मौसम होने के चलते बाजारों व प्रमुख मार्गों पर आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण क्षेत्र के लोग खराब मौसम के चलते जिला मुख्यालय व प्रमुख बाजारों का रुख नहीं कर सके। गलन भरी ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे। लगभग पूरे दिन लोग घरों व प्रतिष्ठानों में दुबके रहे। हालांकि दोपहर बाद बारिश का दौर थमा और हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिता बढ़ा दी। दरअसल हवा के साथ बरसात होने से एक तरफ जहां फूल वाली फसलों के फूल गिरने लगे तो वहीं पाला पड़ने लगा। उधर, बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी चरमरा गई।
जिले में गलन भरी ठंड लगातार जारी है। दिन-प्रतिदिन रात के साथ दिन के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। शनिवार भोर से ही बादल उमड़ने घुमड़ने लगे थे। सुबह होते-होते बारिश शुरू हो गई। सर्द हवा के साथ बारिश का दौर प्रारंभ हुआ जो दोपहर तक चलता रहा। जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। खराब मौसम के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजारों की तरफ रुख नहीं कर सके। नतीजा यह रहा कि जिला मुख्यालय से लेकर जिले की अन्य छोटी-बड़ी बाजारों में आमतौर पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार ऐसे में अपनी दुकान के सामने अलाव के सामने बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। हालांकि दोपहर बाद न सिर्फ बारिश का दौर थमा, बल्कि हल्की धूप भी निकली।
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
लगातार पड़ रहे घने कोहरे व शनिवार को हुई बारिश और सर्द हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कारण यह कि कोहरे के चलते चना, मटर, अरहर व आलू की फसल पर पाला पड़ने लगा है। पाला पड़ने से किसान तो परेशान थे ही, उस पर शनिवार को हुई बारिश ने उनकी मुश्किलें और भी बढ़ा दीं। बारिश से आलू के सड़ने की संभावना जहां बढ़ गई है, तो वहीं सरसों के दाने भी पतले होने की संभावना है। अकबरपुर के किसान रामफेर, सजीवन जायसवाल व प्रदीप ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मौसम आगे भी ऐसा ही रहा, तो इससे दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान होगा। यदि ऐसा होता है, तो आर्थिक चपत लगेगी।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई
सर्द हवा के बीच शनिवार को हुई बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। अकबरपुर विद्युत उपकेेंद्र के टाउन फीडर से जुड़े सोनगांव, बदलपुर, अंधियरवा, गोहन्ना, कटरिया, बरधाभिउरा, मीरपुर शेखपुर, कोडरा समेत लगभग दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बारिश के चलते हुई गड़बड़ी से ठप हो गई। इससे लगभग 20 हजार आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, आलापुर, भीटी, जलालपुर, टांडा समेत जिले के कई अन्य क्षेत्रों में शनिवार को लगभग पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही।