{"_id":"68b345ba7a4eae012f042e34","slug":"due-to-heavy-rains-drains-overflowed-and-roads-became-flooded-ambedkar-nagar-news-c-91-1-gon1004-141148-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: झमाझम बारिश से उफनाए नाले, सड़कें हुईं लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: झमाझम बारिश से उफनाए नाले, सड़कें हुईं लबालब
Sun, 31 Aug 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या मार्ग पर नाले में उतरा ई रिक्शा
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को हुई तेज बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। मात्र एक घंटे की बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। जिससे लोग परेशान हो गए। शहजादपुर बाजार, तमसा मार्ग, अयोध्या रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर सड़कों पर पानी आ जाने से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार की दोपहर तेज बारिश शुरू हुई, जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में सड़क और फुटपाथ पर पानी भर गया। बाजार व रोडवेज बस स्टैंड पुल के पास, जहां रोजाना हजारों लोग आना-जाना करते हैं, वहां पानी भर गया। अयोध्या मार्ग पर नाले-नालियां ओवरफ्लो हो जाने के कारण कुछ ही मिनटों पर सड़क पर पानी बहना शुरू हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चे घर जाने के लिए निकले तो उन्हें पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान अयोध्या मार्ग पर कस्बा चौकी के पास पानी सड़क पर आ जाने से एक ई रिक्शा भी नाले में उतर गया और पलटते पलटते बचा। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने कहा कि बारिश के दौरान पानी भरता है तो कुछ देर में ही निकल जाता है।