{"_id":"31c1ea84c1632ffcdda3d01e260fc32a","slug":"drunken-rampage-by-soldiers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत सिपाही ने किया हंगामा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने रविवार की रात करीब 9 बजे शराब के नशे में धुत होकर मुबारकपुर बाजार में जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
सिपाही ने जबरन कई दुकानें बंद करवाने के साथ सड़क पर आ जा रहे बुनकरों व राहगीरों से भी अभद्रता भी की। इसके बाद वह मुबारकपुर में श्रीराम विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में भी पहुंचकर अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी सूचना सीओ को दी गई। बाद में कोतवाली से पहुंची पुलिस नशे में धुत सिपाही को लेकर थाने चली गई। इसके बाद माहौल शांत हो सका।
विज्ञापन