{"_id":"60e341c88ebc3ec84762b636","slug":"drunk-people-fight-in-the-middle-of-the-road-there-is-a-ruckus-ambedkar-nagar-news-lko5856202185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत लोगों ने बीच सड़क की मारपीट, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत लोगों ने बीच सड़क की मारपीट, हुआ हंगामा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर सोमवार शाम नशे में धुत दो व्यक्ति बीच सड़क पर ही भिड़ गए। उनमें मारपीट होने लगी। बीच सड़क पर मारपीट व हंगामा करने के चलते जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वालों को समझा बुझाकर किनारे किया। आधे घंटे तक जाम लगा रहा, मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका।
सोमवार शाम अकबरपुर नगर के बनगांव मोड़ के निकट नशे में धुत होकर दो व्यक्ति बीच सड़क पर पहुंच गए। कहासुनी के बाद आपस में मारपीट करने लगे। दोनों के द्वारा बीच सड़क पर हंगामा करने के चलते अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों ने हंगामा करने वालों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अलग किया। जब तक दोनों को बीच सड़क से हटाया जाता, तब तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग चुकी थी। यातायात को सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग आधे घंटे के बाद आवागमन सुचारु हो सका। इस बीच जाम में फंसे लोग भीषण उमस भरी गर्मी के चलते काफी परेशान हुए।