फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drone camera will keep an eye on the counting site

ड्रोन कैमरे से रहेगी मतगणना स्थल पर नजर

Wed, 09 Mar 2022 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Drone camera will keep an eye on the counting site
अंबेडकरनगर। पहली बार जिले के दोनों मतगणना स्थल पर ड्रोन कैमरे की नजर में मतों की गणना होगी। इसके साथ ही मतगणना स्थल के चारों तरफ सुरक्षा के अलग-अलग घेरे होंगे। मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए 3 कंपनी अर्धसैनिक बल, 2 प्लाटून पीएसी की तैनाती रहेगी, तो वहीं 8 सीओ भी जगह-जगह सुरक्षा की कमान संभाले रहेंगे। एएसपी संजय राय लगातार दोनों मतगणना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे, तो डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी भी थोड़ी थोड़ी देर पर दोनों स्थानों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

मतगणना को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पहली बार ड्रोन कैमरे से मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। इसे लेकर प्रशासन ने एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जब तक मतगणना चलती रहेगी, ड्रोन कैमरा लगातार नजर रखे रहेगा। सीओ सदर अशोक सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पर ड्रोन कैमरे की नजर रहेगी। यह ड्रोन दोनों ही मतगणना स्थल पर हो रही मतगणना पर नजर रखेगा। इसके साथ ही दोनों मतगणना स्थल कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जाने वाले मार्ग पर, तो राजकीय खेल स्टेडियम जाने वाले मार्ग से लेकर मतगणना स्थल के अंदर तक चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सुरक्षा के लिए 3 कंपनी अर्धसैनिक बल व 2 प्लाटून पीएसी की तैनाती जगह जगह की जाएगी। प्रत्येक मतगणना स्थल पर 4-4 सीओ व 7-7 एसएचओ की तैनाती की गई है। इनके अलावा 250 हेडकांस्टेबल व कांस्टेल, 50 महिला सिपाही की भी तैनाती की गई है। डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी आलोक प्रियदर्शी लगातार दोनों मतगणना स्थलों का जायजा लेंगे तो वहीं सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम अशोक कनौजिया, एएसपी संजय राय व डीडीओ वीरेंद्र सिंह भी मतगणना व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed