फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Driver's dead body found hanging in house

Ambedkar Nagar News: मकान में फंदे से लटकता मिला चालक का शव

Tue, 23 Sep 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Driver's dead body found hanging in house

विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के आजादनगर मोहल्ले में रविवार देर रात संदिग्ध दशा में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह से जुड़ी आत्महत्या मान रही है मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भी कर रही है। शोकाकुल परिजनों ने कोई आरोप वाली तहरीर नहीं दी है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी इस घटना को लेकर मातम पसरा है।

जिले के ही लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मल्लाहीपुरवा गांव निवासी किसान रामसुरेश का पुत्र सोनू (36) बीते करीब दस वर्षों से पत्नी रिंकी देवी और तीन बच्चों के साथ कोतवाली नगर के मोहल्ला आज़ाद नगर में किराए के मकान में रह रहा था। वह डाला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात सोनू की पत्नी रिंकी ने कमरे के अंदर पति को फंदे पर लटकते देखा तो उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। आनन-फानन में इसकी सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed