फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drinking water supply in Akbarpur will be improved with Rs 10 crore

Ambedkar Nagar News: 10 करोड़ से सुधरेगी अकबरपुर में पेयजल आपूर्ति

Sun, 03 Mar 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply in Akbarpur will be improved with Rs 10 crore
अंबेडकरनगर । नगर पालिका परिषद क्षेत्र अकबरपुर के आधा दर्जन वार्ड की लगभग 25 हजार की आबादी के लिए राहत की खबर है। बेहतर ढंग से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत योजना फेज टू के तहत 10 करोड़ रुपये की लागत से न सिर्फ दो ओवरहेड टैंक बल्कि तीन ट्यूबवेल का निर्माण होगा। साथ ही 40 किमी. लंबाई में अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाकर लगभग पांच हजार घरों को कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत नगर पालिका परिषद क्षेत्र अकबरपुर के 25 वार्डों में रहने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम चल रहा है। अमृत योजना के फेज वन के तहत 85 करोड़ रुपये की लागत से लगभग एक दर्जन वार्ड में ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल व अंडरग्राउंड पाइपलाइन के माध्यम से संबंधित लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
विज्ञापन

इसी योजना के तहत अब फेज टू में नगर पालिका परिषद क्षेत्र के शास्त्रीनगर, राबीबहाउद्दीनपुर, गदायां, ऊंचेगांव, कटरिया याकूबपुर, गौसपुर, बस स्टेशन क्षेत्र, सीहमई आंशिक, विजयगांव समेत अन्य क्षेत्र की लगभग 25 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्माण शुरू हुआ है। जलनिगम कार्यालय अयोध्या के अनुसार 10 करोड़ रुपये की लागत से दो ओवरहेड टैंक, तीन ट्यूबवेल का निर्माण कराने के साथ ही लगभग 40 किमी. लंबाई में अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिगम कार्यालय अयोध्या के अनुसार कटरिया याकूबपुर व गौसपुर में ट्यूबवेल का निर्माण चल रहा है जबकि शास्त्रीनगर में ट्यूबवेल निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन किया जा चुका है। शीघ्र ही इसका निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही गौसपुर व कटरिया याकूबपुर में ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए संबंधित स्थान की मिट्टी जांच के लिए नमूना लखनऊ भेजा गया है।

5200 घरों को निशुल्क कनेक्शन
अमृत योजना फेज टू के तहत कार्य प्रारंभ हो गया है। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 5200 घरों को कनेक्शन दिया जाएगा। जनवरी 2025 तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए हैं। - विवेक कुमार, सहायक अभियंता जलनिगम अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed