फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drinking Water

ढाई करोड़ से शुरु हुआ कृष्णानगर वार्ड में पाइप लाइन बिछाने का कार्य

Wed, 09 Oct 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Drinking Water
अंबेडकरनगर। करीब 11 साल के लंबे इंतजार के बाद अब अकबरपुर नगर पालिका परिषद के गौहन्ना व कृष्णानगर कॉलोनी के वासियों को नगर पालिका से जल आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा। इससे करीब नौ हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। दरअसल, पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत दूसरे चरण में 13 किमी. लंबाई में ढाई करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाने का काम प्रारंभ किया गया है। उम्मीद है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद के परिसीमन के बाद 26 जून 2008 को कृष्णानगर कॉलोनी व गौहन्ना को नगर पालिका में शामिल किया गया था। इससे संबंधित क्षेत्र के वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। उन्हें उम्मीद बंधी कि अब उन्हें भी नगर पालिका परिषद द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। आवागमन, प्रकाश समेत अन्य कार्य तो संबंधित क्षेत्र में कराए गए, लेकिन कृष्णानगर कॉलोनी के कुछ भाग को छोड़कर अन्य क्षेत्रों व गौहन्ना में नगर पालिका द्वारा पेयजल सप्लाई नहीं की जा सकी। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को पेयजल के लिए विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस बीच लगभग 11 वर्ष बाद अब संबंधित क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या दूर होने जा रही है। पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत दूसरे चरण में नगर पालिका परिषद प्रशासन ने गौहन्ना व कृष्णानगर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति को मंजूरी प्रदान कर दी। नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता रवि कुमार ने बताया कि योजना के तहत लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से कृष्णानगर कॉलोनी व गौहन्ना क्षेत्र में लगभग 13 किमी. लंबाई में पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मालीपुर रोड स्थित पेट्रोलपंप के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी व सिझौली के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाएगी। इससे करीब नौ हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौहन्ना के रामअवतार राजभर व रवि शर्मा ने कहा कि उम्मीद है जल्द ही नगर पालिका आपूर्ति शुरू कर देगा। मनोज जायसवाल व अंगद वर्मा ने कहा कि देर से ही सही, लेकिन अब उन्हें जलापूर्ति का लाभ मिल सकेगा। इससे पेयजल समस्या दूर होगी।

गौहन्ना व कृष्णानगर कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से 13 किमी. लंबी पाइप लाइन बिछाई जा रही है। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
- सुरेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी, अकबरपुर नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed