फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dr. Bhim Rao Ambedkar was a great social reformer: Punia

महान समाज सुधारक थे डॉ. भीम राव आंबेडकर : पुनिया

Sun, 07 Dec 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 07 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhim Rao Ambedkar was a great social reformer: Punia
शहर ​स्थित सपा कार्यलय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते सपा राष्ट्रीय स
बाराबंकी। भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को उन्हेें यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके कार्यों की चर्चा करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शहर के ओबरी स्थित सांसद आवास पर पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ किया, उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। डाॅ. पुनिया ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को देने के बारे में भी चर्चा की। 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली में पहुंचने का आह्वान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, केसी श्रीवास्तव, आदर्श पटेल आदि साथ रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर भी दी गई श्रद्धांजलि
सपा कार्यालय पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि बाबा साहब ने सर्व समाज की भलाई के लिए कठिनाइयों को सहते हुए समाज की कुरीतियों को दूर करने की कोशिश की। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, सदर विधायक धर्मराज यादव, जिला महासचिव हिमांशु यादव, पूर्व विधायक सरवर अली खां, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा आदि साथ रहे। एसआईआर अभियान में सक्रिय होकर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा साहेब का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक: डाॅ. आजादरामनगर पीपी कॉलेज के राजनीति विभाग की ओर से श्रद्धांजलि सभा की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. आजाद प्रताप सिंह कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। बाबा साहेब के आदर्श वाक्य उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय को दर्शाते हैं, ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा अत्यधिक प्रासंगिक सिद्ध हो रहा है। डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा ने भी विचार रखे। बरेठी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में प्रबंधक योगेंद्र बहादुर सिंह, हिमांशु चतुर्वेदी, प्रेम कुमार यादव, बलराम सिंह, मनीष यादव, राहुल देव वर्मा, शिवानी वर्मा, रोशनी सिंह, अराधना यादव व खुशबू सिंह आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed