{"_id":"68c869c3859cc03d1e07950f","slug":"dr-ambedkars-statue-damaged-in-zipans-house-anger-among-villagers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-142052-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिपंस के घर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिपंस के घर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश
Tue, 16 Sep 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के मिझौड़ा गांव में रविवार रात अराजक तत्वों ने जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी के घर में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कराई और ग्रामीणों को शांत किया।
मिझौड़ा गांव की जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी के घर पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लंबे समय से स्थापित थी। यहां हर वर्ष आंबेडकर जयंती और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने घर की दीवार तोड़कर भीतर घुसकर प्रतिमा का चेहरा क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही घर के सीलिंग फैन को भी नुकसान पहुंचाया। सोमवार सुबह जब उर्मिला देवी घटना स्थल पर पहुंचीं, तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। इसके बाद खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे सीओ
ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार सैनी ने घटना की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद सीओ लक्ष्मीकांत मिश्र, तहसीलदार राजकपूर, नायब तहसीलदार केके मिश्र, भीटी और अहिरौली थानाध्यक्ष समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें शांत करने की कोशिश की। सीओ ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर तुरंत नई प्रतिमा स्थापित की गई, जिसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।