फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Doctor missing somewhere , somewhere employee

कहीं चिकित्सक नदारद, तो कहीं कर्मचारी

Tue, 23 Jun 2015 10:08 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 23 Jun 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन व स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी के गृहजनपद में ही स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं।

विज्ञापन

अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को सीएमओ मेजर डॉ. बीपी सिंह के निर्देश पर 12 चिकित्सकों की टीम ने एक साथ जिले के 24 अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
 इस दौरान एक तरफ जहां औरंगनगर केंद्र का ताला ही नहीं खुला था, वहीं कई अन्य केंद्रों पर कहीं चिकित्सक, तो कहीं अन्य स्वास्थ्य कर्मी नदारद थे।
इस पर सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका अनुपस्थित दिन के आधार पर वेतन काटने का निर्देश दिया।     मंगलवार को सीएमओ मेजर डॉ. बीपी सिंह के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ श्री सिंह ने अरियौना के निरीक्षण में डॉ. मोहम्मद अब्दुल रहमान को फरवरी माह से नदारद पाया।
विज्ञापन

डॉ. सुभाष ने जमुनीपुर में एएनएम इंद्रावती को अनुपस्थित पाया, जबकि सिकंदरपुर में एचडी रमापति पाल दो दिन से अनुपस्थित मिले। बेवाना केंद्र का निरीक्ष्ण डॉ. सालिकराम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 यहां लैब टेक्नीशियन आरपी तिवारी, चिकित्सक डॉ. इंद्रेश यादव व स्टाफ नर्स शिखा दुबे अनुपस्थित मिले। डॉ. पवन कुमार औरंगनगर पहुंचे, तो यहां ताला बंद मिला, जबकि नसीरपुर के निरीक्षण में वार्ड ब्वाय जगदीश वर्मा, कर्मचारी इरफान अहमद नदारद मिले।
लखमीपट्टी केंद्र का डॉ. ओमप्रकाश ने निरीक्षण किया। यहां चिकित्सक डॉ. आलम, फार्मासिस्ट डीडी मौर्या, स्वीपर अनवर अली नदारद मिले।
    माडरमऊ में डॉ. अशोक गुप्ता के निरीक्षण में एएनएम इंद्रावती व शशिकला दोनों गायब मिलीं, जबकि मकरही में डॉ. मुन्नीलाल के निरीक्षण में लैब टेक्नीशियन बृजेश सिंह व अशोक कुमार गायब मिले।
कमालपुर टिकार के निरीक्षण में डॉ. अशोक कुमार को एएनएम आशा जायसवाल व डा. सुरजीत नदारद मिले। बंदीपुर में डॉ. हेमंत कुमार के निरीक्षण में लैब टेक्नीशियन उत्तम कुमार व डॉ. मनोज गायब मिले। बड़ेपुर केंद्र का जायजा डॉ. आरके वर्मा ने लिया।

यहां फार्मासिस्ट सीताराम चौधरी, तो कासिमपुर कर्बला के निरीक्षण में डॉ. विजय कुमार व लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार अनुपस्थित मिले। सीएमओ श्री सिंह ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। साथ ही अनुपस्थित दिन के आधार पर वेतन काटे जाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed