फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Doctor did not take charge, pharmacist is treating

डॉक्टर ने नहीं संभाला कार्यभार, फार्मासिस्ट कर रहा इलाज

Sun, 05 Jun 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Doctor did not take charge, pharmacist is treating
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कम्हरियाघाट का संचालन बिना डॉक्टर के हो रहा है। तैनात चिकित्सक की ओर से कार्यभार न संभालने पर मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। आलापुर विधायक के सदन में मामला उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य केंद्र पर एक चिकित्सक को स्थानांतरित कर तैनात किया गया था। इसके चलते स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कम्हरियाघाट की स्वास्थ्य व्यवस्था काफी बदहाल है। इसके बाद भी कोई जिम्मेदारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इससे यहां की व्यवस्था बेपटरी बनी है। जनता समुदाय की परेशानी को देखकर बीते दिनों विधायक आलापुर त्रिभुवनदत्त ने इस मुद्दे को सदन में उठाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आननफानन यहां रिक्त चल रहे चिकित्सक के पद पर टांडा सीएचसी में तैनात डॉ. चंद्रमणि व सीएचसी जहांगीरगंज से फार्मासिस्ट के पद पर भूपेंद्र पांडेय की तैनाती कर दी।
विज्ञापन

दोनों को ही तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया था। फार्मासिस्ट भूपेंद्र ने तो कम्हरियाघाट अस्पताल पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया लेकिन, एक सप्ताह बीतने के बावजूद चिकित्सक डॉ. चंद्रमणि अब तक यहां कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे हैं। इसके चलते कम्हरिया अस्पताल पर फार्मासिस्ट के भरोसे ही उपचार की सुविधा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की तैनात न होने के कारण कम्हरिया, परतूपुर, महारमपुर, मदैनिया, सराय हंकार, इटौरा, ढोलीपुर, सैदोली, अन्नूपुर व बगिया सहिज दर्जनों गांवों के नागरिकों को उपचार की सुविधा मिलने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के रामानंद, दिलीप यादव, लक्ष्मण निषाद, मानिकचंद्र व राजेंद्र प्रसाद आदि ने अविलंब अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग की है। उधर, सीएचसी जहांगीरगंज प्रभारी डॉ. उदयचंद्र यादव ने बताया कि स्थानांतरित चिकित्सक ने अब तक अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसकी जानकारी आला अफसरों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed