फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Doctor

महिलाओं का कैसे हो उपचार, एएनएम सेंटर खुद पड़ा बीमार

Tue, 02 Jul 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Doctor
राजेसुल्तानपुर। सरकार एक तरफ मरीजों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का दावा कर रही है। दूसरी तरफ बदहाल पड़े एएनएम सेंटर दुरुस्त करने की जरूरत नहीं महसूस की जा रही है। करीब एक दशक से बनकर तैयार जल्लापुर एएनएम सेंटर बदहाली के दौर से गुजर रहा है। सेंटर पर न तो कभी एएनएम दिखाई पड़ती हैं और न ही स्वास्थ्य विभाग के दूसरे कर्मचारी। करीब पांच हजार से अधिक की आबादी को प्राथमिक चिकित्सा के लिए आज भी दूरदराज के अस्पतालों का चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जहांगीरगंज विकास खंड की जल्लापुर ग्राम पंचायत में करीब एक दशक पहले एएनएम सेंटर का निर्माण हुआ था। एएनएम सेंटर का उद्देश्य ग्राम पंचायत की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के साथ ही प्रसव आदि कराना था। ग्राम पंचायत में एएनएम सेंटर बना तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब उन्हें महिलाओं के उपचार के लिए दूर के अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, लेकिन ग्रामीणों की यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। देखरेख के अभाव में एएनएम सेंटर लगातार खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। लाखों रुपए खर्च कर बने इस भवन की सुध लेने न तो कभी तैनात एएनएम पहुंचीं और न ही स्वास्थ्य महकमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यह एएनएम सेंटर ग्रामीणों के लिए छलावा साबित हो रहा है। इससे जल्लापुर, सोल्हवां, गंगासागर, ऊंचेपुर, हज्जीपुर, केदरुपुर, कोटिया, अशरफपुर व मूसेपुर सहित दर्जनों गांवों की आबादी उपचार के लिए दूरदराज के अस्पतालों का चक्कर लगाने के लिए विवश है। गांव के राधेश्याम तिवारी, अजय यादव, धूपनारायण चौहान, मधुकर तिवारी आदि ने स्वास्थ्य विभाग से एएनएम सेंटर की उपयोगिता सुनिश्चित कराने की मांग की है। उधर, जहांगीरगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. उदयचंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed