{"_id":"5d1b906a8ebc3e3cdf13005b","slug":"doctor-ambedkar-nagar-news-lko4685264171","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर्स डे पर चिकित्सकों ने लिया बेहतर इलाज का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर्स डे पर चिकित्सकों ने लिया बेहतर इलाज का संकल्प
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डाक्टर्स-डे के मौके पर सोमवार देर शाम जिला मुख्यालय पर हुए आयोजन में नर्सिंग होम एसोसिएशन के सदस्यों ने मरीजों के बेहतर इलाज की शपथ ली। कहा गया कि चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि वे इलाज के लिए आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज करें। सभी चिकित्सक एक परिवार की तरह है। ऐसे में सभी को एक-दूसरे के सुख-दुख में काम आना होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अशोक कुमार व सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्जवलन कर किया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि चिकित्सक धरती के भगवान होते हैं। मरीज बड़ी उम्मीद के साथ अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनका बेहतर ढंग से इलाज करें। उन्हें मायूस न होने दें। वैसे तो जिंदगी मौत भगवान के हाथ में है, लेकिन चिकित्सकों को भरसक कोशिश करनी होगी कि मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर निकले। सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने कहा कि चिकित्सक एक परिवार की तरह हैं। ऐसे में सभी को एक दूसरे के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।
इससे पहले अध्यक्ष डॉ. आरसी गुप्त ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही बुके भेंट की। कोषाध्यक्ष डॉ. हैदर मेहदी ने आह्वान किया कि सभी चिकित्सक अपनी जिम्मेदारी का निर्वह्न पूरी ईमानदारी के साथ करें। एकता बनाए रखें। एकता के बल पर ही किसी भी सफलता को आसानी से हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंजू गुप्ता ने सावन का महीना, पवन करे शोर गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. मुकुल त्रिपाठी, डॉ. पंकज व डॉ. दीपिका ने भी गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। डॉ. एसडी मिश्र ने चुटकुला सुनाकर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान डॉ. जेपी सिंह, डॉ. केपी द्विवेदी, डॉ. एसयू खान, डॉ. टी फातिमा, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. स्नेहलता उपाध्याय, डॉ. रोजी अनवर, डॉ. पवन आदि मौजूद रहे।