फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Do yoga regularly to stay healthy

निरोग रहने के लिए नियमित करें योग

Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Do yoga regularly to stay healthy
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। आदर्श जनता इंटर कॉलेज में आयोजित समर कैंप का समापन हो गया। इस दौरान खेल शिक्षक पवन कुमार चौरसिया ने बच्चों को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को नियमित रूप से 10-15 मिनट व्यायाम करना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। इससे कई तरह की बीमारियां भी दूर रहती हैं। सभी को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास भी करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत ओम धुन के उच्चारण से हुई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रामतीरथ विश्वकर्मा ने कहा कि नियमित योग से व्यक्ति की काया निरोगी रहती है। इससे स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। कहा कि यदि हमें स्वस्थ रहना है तो प्रतिदिन योग करना होगा। सूर्य नमस्कार योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य देवी प्रसाद विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर शिक्षक सुशील कुमार, मानस, सत्यम सिंह, शिवदीप वर्मा, सर्वेश कुमार वर्मा, सुनील चंद्र शुक्ला, निरंजनलाल, जेबा नाज, वर्षा गुप्ता व मंतशा अंजुम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed