फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Do not ignore high fever and pain

Ambedkar Nagar News: तेज बुखार व दर्द को न करें नजरअंदाज

Sun, 22 Oct 2023 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore high fever and pain
टांडा (अंबेडकरनगर)। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से शनिवार को टांडा नगर के मोहल्ला कस्बा में डेंगू रोग से बचाव के लिए जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिला सह संयोजक डाॅ. रविकान्त त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में वायरल बुखार, त्वचा रोग खुजली, दाद, दस्त संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। मच्छरों के प्रकोप से डेंगू का खतरा बढ़ा है। ऐसे में आम लोगों को स्वयं इसके प्रति सतर्कत बरतने की जरूरत है। शिविर में आम लोगों को बताया गया कि तेज बुखार, शरीर में दर्द, त्वचा पर चकत्ते, पीठ में दर्द, मिचली आने, सुस्ती, आंखों में जलन व चेहरे में सूजन आने पर तत्काल अस्पताल जाएं। संक्रमण बढ़ने पर बुखार होने होने के साथ ही लिवर पर पर गहरा असर पड़ता है। शरीर में तेजी से प्लेटलेट्स की कमी होने लगती है। ऐसे लक्षण होने पर विलंब करने के बजाय तत्परता से जांच व उपचार सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों ने बाद में नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों पर पहुंचकर भी लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर भूपेश तिवारी, सुन्दरलाल, पप्पू मोदनवाल, संतोष कुमार, किशन लाल, विपुल श्रीवास्तव, सुनील कन्नौजिया, श्याम कुमारी, सुषमा व विष्णु कान्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed