{"_id":"5a4e57db4f1c1bcd6d8b7e79","slug":"do-not-get-rid-of-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से नहीं मिली निजात, दिन भर रही गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से नहीं मिली निजात, दिन भर रही गलन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
ठंड का सितम गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह से चल रही सर्द हवा से आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन तपिश न होने के चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। शाम होते होते पूरा शहर फिर घने कोहरे से ढक गया। सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
सुबह की शुरुआत गुरुवार को कोहरे तेज हवा से हुई। लोगों को उम्मीद थी कि ठंड से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। सुबह से ही चल रही सर्द हवा से लोग कांप उठे. ठंड से बचने के लिए वे तरह तरह के उपाय करते दिखे। न सिर्फ जगह जगह जल रहे अलाव के सामने खड़े होकर ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आए, बल्कि होटलों पर पहुंचकर चाय की चुस्कियां लेते दिखे।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्रों में तो फिर भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था होने से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था न होने से राहगीरों को कड़ाके की ठंड में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जहांगीरगंज, महरुआ, राजेसुल्तानपुुर, कटेहरी, अहिरौली, खेमापुर, हजपुरा, कजपुरा, सूरापुर, हंसवर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी प्रशासन की तरफ से अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को निजी तौर पर अलाव की व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस बीच गुरुवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन उसमें तपिश न होने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल सका। शाम होते होते एक बार फिर से घने कोहरे ने समूचे जनपद को अपनी चपेट में ले लिया। नतीजा यह रहा कि समय से पहले ही सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसर गया। इससे दुकानदार भी जल्दी ही दुकान बंद कर घर चले गए।