{"_id":"604ba9258ebc3e591351d5e6","slug":"do-not-be-negligent-in-construction-work-ambedkar-nagar-news-lko56924238","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य में न बरतें लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य में न बरतें लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर शाम डीएम सैमुअल पॉल एन ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। इसमें 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। सभी निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्य में शिथिलता न बरतें। जिन भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें संबंधित विभागों को हैंडओवर की प्रक्रिया अपनाएं। शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने सड़क को छोड़कर जिले में निर्माणाधीन 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अर्थ संख्या अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि राजकीय निर्माण निगम की ओर से जिला कारागार का 98 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। डीएम ने अधिशाषी अभियंता निर्माण निगम को निर्देशित किया कि जेल में अविलंब जल निकासी व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कार्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदुआईकला का कार्य पूर्ण पाया गया। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देशित किया कि भवन में फर्नीचर, फैन, मेन पावर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर तत्काल भवन को हैंडओवर किया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेसुल्तानपुर में 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा पाया गया, लेकिन संपर्क मार्ग अब तक ठीक नही हो सकता था। टांडा में नवनिर्मित पॉलिटेक्निक के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर महिला छात्रावास का निर्माण कार्य 45 प्रतिशत, राजकीय बालिका छात्रावास भीटी का निर्माण कार्य 39 प्रतिशत पाया गया। डीएम ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा समेत विभिन्न निर्माणदायी संस्थाओं के अभियंता मौजूद रहे।