{"_id":"606df0b78ebc3e8d353415ff","slug":"dm-stops-sickle-cut-harvests-wheat-ambedkar-nagar-news-lko5731507162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने थामी हंसिया, खुद की गेहूं की क्राप कटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने थामी हंसिया, खुद की गेहूं की क्राप कटिंग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सैदापुर में क्राप कटिंग करते डीएम सैमुअल पॉल एन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन बुधवार को गेहूं की कटाई के लिए अकबरपुर ब्लाक क्षेत्र के सैदापुर गांव पहुंचे। यहां किसानों से बातचीत के बीच डीएम ने खुद गेहूं कटाई में हाथ आजमाया। डीएम ने हंसिया उठाई और गेहूं की कटाई की। डीएम ने यहां अपनी मौजूदगी में कुल 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फसल की कटिंग करायी। इसमें कुल 13.09 किलोग्राम उतरा। इससे आंकलन लगाया गया कि एक हेक्टेयर में करीब 30 कुंतल 23 किलो 90 ग्राम उपज होगी।
फसलों की कटाई के लिए डीएम के मौके पर पहुंचने की परंपरा के तहत डीएम सैमुअल पॉल एन बुधवार को अकबरपुर ब्लॉक के सैदापुर गांव पहुंचे। यहां पर किसान मोहम्मद इसहाक के गेहूं की कटाई की तैयारियां शुरू होनी थीं। किसानों से बात के बाद डीएम ने हाथों में हंसिया थामी और खेत में उतर पड़े। तेज धूप में डीएम ने गेहूं की कटाई कर ये भी संदेश दिया कि अधिकारियों को सिर्फ आदेश ही नहीं चलाना चाहिए।
कर्मचारियों व अधीनस्थों के साथ मिलकर काम करने से ज्यादा बेहतर परिणाम आते हैं। बाद में डीएम की मौजूदगी में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई कराई गई, इसके बाद उसकी मड़ाई की गई। इसमें से 13.09 किलोग्राम गेहूं निकला। औसत निकाला गया तो को एक हेक्टेयर में 30 कुंतल 23 किलोग्राम 90 ग्राम उपज का औसत आया। डीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपने कार्यों को आसान बनाएं। मौके पर तहसीलदार जयप्रकाश यादव, कानूनगो रविन्द्र कुमार, लेखपाल अयोध्या प्रसाद मौजूद रहे।