फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM-SP reached the district jail to test the security arrangements

सुरक्षा व्यवस्था परखने जिला कारागार पहुंचे डीएम-एसपी

Tue, 31 Aug 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
DM-SP reached the district jail to test the security arrangements
अंबेडकरनगर। सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखने के लिए मंगलवार को डीएम व एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला जेल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान विभिन्न बैरकों की तलाशी करायी गई लेकिन जांच में कही से भी कोई आपत्तिजनक वस्तु नही मिली। न ही किसी बंदी द्वारा कारागार प्रशासन के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करायी गयी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के साथ ही बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता व परिसर और बैरकों की साफ सफाई व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान जन्माष्टमी के मौके पर कैदियों व जेल स्टाफ द्वारा सजायी गई झांकी को देखने के बाद दोनों आला अफसरों ने इसकी सराहना भी की।
विज्ञापन

रुटीन निरीक्षण के तहत मंगलवार को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जनपद कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जेल अफसरों के साथ बैरकों का निरीक्षण करने के साथ ही भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई, महिला बैरक, अस्पताल वार्ड, अस्पताल एकलवास का जायजा भी लिया। सुरक्षा बैरक में बंद कैदियों से भी डीएम व एसपी ने बातचीत कर उनसे कारागार प्रशासन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

डीएम ने जेल प्रशासन से समय समय पर कैदियों के लिए रचनात्मक व सकारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन कर इसमें उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराने की भी सलाह दी। कहा कि बेहतर माहौल से इंसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस मौके जिला कारागार अधीक्षक हर्षिता मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed