{"_id":"62867beae0ec0547da2819aa","slug":"dm-sp-came-on-the-road-to-get-rid-of-the-jam-ambedkar-nagar-news-lko6313456103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से छुटकारा दिलाने को सड़क पर उतरे डीएम-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से छुटकारा दिलाने को सड़क पर उतरे डीएम-एसपी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में अतिक्रमण हटाने के अभियान का जायजा लेते डीएम व एसपी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ट्रैफिक जाम व अतिक्रमण के कारण होने वाले हादसों से छुटकारा दिलाने के लिए जिलाधिकारी व एसपी की अगुवाई में अफसरों की टीम गुरुवार को सड़कों पर उतरी। सीएम के निर्देश के अनुपालन में सड़क पर मौजूद अफसरों की टीम ने जिला मुख्यालय में ऐेसे तमाम स्पॉट चिह्नित किए, जहां अतिक्रमण व जाम के चलते हादसे की आशंका होती है। इस दौरान अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन तत्काल बंद कराते हुए निर्धारित स्थान पर ही टैक्सी स्टैंड संचालित कराने को भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण टीम ने मौके से कुल 50 अस्थाई अतिक्रमण हटाये और बाकी को 24 घंटे की मोहलत देते हुए चेताया गया कि तय मियाद में अवैध कब्जा न हटाने पर 20 व 21 मई को अतिक्रमण रोधी अभियान चला कर इसे हटवाया जाएगा।
सड़क हादसों को रोकने तथा जन सामान्य का आवागमन सुविधायुक्त बनाने के लिए सीएम के निर्देश पर संचालित विशेष मुहिम के तहत डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी गुरुवार को अधीनस्थों के साथ अकबरपुर नगर की सड़कों पर उतरे। उन्होंने सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के साथ ही पटरी दुकानदारों के लिए भी निश्चित स्थान का चिन्हांकन कर पीली पट्टी खींचने का निर्देश भी दिया।
दोनों ही आला अफसरों अफसरों ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ शहजादपुर, नई सड़क, पुराने तहसील तिराहा समेत कई अन्य प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर दुकानदारों से अपील की कि वह अभियान में अपना सक्रिय सहयोग करते हुए स्वयं अतिक्रमण हटवाने के साथ दूसरों को भी इसके लिए जागरूक बनाएं। यदि अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाया गया तो संबंधित से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि शहर में संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड को भी तत्काल बंद कराने के साथ ही इनका संचालन भी निर्धारित स्थलों पर ही कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान पुलिस, प्रशासन के साथ ही अन्य संबंधित विभाग भी ट्रैफिक जाम व अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए संयुक्त टीम गठित कर नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।
दूसरी तरफ अधिशासी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का मुख्य अभियान 20 मई से शुरू होगा। इस बीच गुरुवार को अकबरपुर नगर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण करने वाले 50 पटरी दुकानदारों को हटाया गया।