{"_id":"603541028ebc3ee9481d8d9f","slug":"dm-reached-khatouni-and-heritage-disposal-villages-ambedkar-nagar-news-lko566399877","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौनी व वरासत निस्तारण परखने गांवों में पहुंचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौनी व वरासत निस्तारण परखने गांवों में पहुंचे डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। खतौनी एवं वरासत के प्रकरणों की हकीकत परखने के लिए मंगलवार को डीएम ने अरियाबाजार व दहीरपुर गांव का दौरा किया। यहां पर डीएम ने प्रमुख रूप से खतौनी व वरासत से जुड़े मामलों का मूल्यांकन किया। कहा कि जिस समस्या का समाधान जिस स्तर पर होना चाहिए, उसे उसी स्तर पर निस्तारित किया जाए। यदि कोई पीड़ित खतौनी व वरासत से जुड़ी शिकायत लेकर कार्यालयों का चक्कर काटता मिला तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम भौतिक सत्यापन के लिए वरासत के लिए आवेदन करने वाले एक आवेदक के घर पहुंच और उससे आवश्यक फीडबैक भी लिया।
नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन जिले में कार्यभार संभालने के बाद लगातार सक्रिय हैं। सुबह जनता दर्शन में पीड़ितों की फरियाद सुनने के बाद कार्यालयों का निरीक्षण व ग्राम स्तर पर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत परखने के लिए दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को डीएम ने खतौनी व वरासत से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की जमीनी हकीकत जानने के लिए अरियाबाजार व दहीरपुर गांवों का दौरा किया। डीएम को निरीक्षण में पता चला कि अरियाबाजार में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें आवेदकों की खतौनी एवं वरासत दर्ज की जा चुकी थी। लेखपाल छोटकुन प्रजापति मौजूद रहे।
दहीरपुर गांव के निरीक्षण में लेखपाल उमापति उपाध्याय ने बताया कि खतौनी व वरासत से जुड़े 15 आवेदन आए थे। इनमें से 12 का निस्तारण किया जा चुका था। आवेदन में त्रुटि के चलते 3 का निस्तारण नहीं हो सका है। इसके बाद डीएम दहीरपुर निवासी दिवंगत रामलौट के घर पहुंचे। यहां उनके पुत्र राजेंद्र वर्मा से वार्ता कर वरासत एवं खतौनी के प्रकरण की जानकारी ली। यहां संतोषजनक फीड बैक मिला। डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि समस्याओं का समाधान जिस स्तर से होना है, उसे उसी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी पीड़ित को कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ा तो संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।