फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Diwali

फायर कर्मियों की निगरानी में होगी पटाखों की बिक्री, दमकल के वाहन भी रहेंगे मौजूद

Tue, 10 Nov 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Diwali
फोटो 17, अंबेडकरनगर के आलापुर में पटाखा बिक्री स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। दीपपर्व को लेकर स्वास्थ्य, यातायात व फायर विभाग ने भी कमर कस ली है। आतिशबाजी के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर समुचित इलाज हो सके, इसके लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का विशेष वार्ड स्थापित किया गया है। वार्ड में भर्ती होने वालों का समय पर इलाज हो सके, इसके लिए चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अलावा पटाखे की प्रमुख दुकानों के आसपास न सिर्फ फायरकर्मी तैनात रहेंगे बल्कि आग से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन भी मौजूद रहेंगे। सुचारु यातायात को लेकर भी यातायात पुलिस ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में पटाखों की 120 दुकानों को अस्थायी लाइसेंस दिया जाएगा। अस्थायी लाइसेंस के लिए 70 दुकानदारों ने आवेदन किया है। बताया कि बड़ी पटाखे की दुकानों के इर्दगिर्द न सिर्फ फायर ब्रिगेड के वाहन खड़े होंगे बल्कि फायर कर्मियों की निगरानी में पटाखों की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर स्थित डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज व पुराने तहसील तिराहा के पास गायत्री मंदिर के बगल में लगने वाली अस्थायी दुकानें इस बार शामियाने के अंदर नहीं बल्कि टिन शेड के नीचे लगेंगी। इसके लिए दुकानदारों को समुचित निर्देश दिए जा रहे हैं। उधर, जिला अस्पताल में तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां 10 बेड का विशेष वार्ड स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मरीजों का इलाज करने के लिए डॉ. विजय तिवारी, डॉ. पंकज, डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. प्रदीप गौतम की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही चार स्ट्राफ नर्स को भी लगाया गया है। जिला यातायात प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पर्व के दौरान खरीदारी में नागरिकों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिला मुख्यालय से लेकर अन्य बड़े बाजारों में जाम से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
दीप पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभिहीत अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि बीते वर्ष परिवहन निगम की बस से मिलावटी मावा की खेप लाए जाने के मामले में डीएम के निर्देश पर केस दर्ज कराया गया था। इसका नतीजा रहा कि इस बार परिवहन निगम की बस से अब तक किसी भी प्रकार के मावा व अन्य सामग्रियों को लाने की सूचना नहीं मिली है। मिठाई व किराना की दुकानों पर लगातार छापा मारा जा रहा है। संदेह होता है तो नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया जाता है।

दीप पर्व के लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी सीओ को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें और संदिग्धों पर नजर रखें। कोई गड़बड़ी करता मिले तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।
- अवनीश कुमार मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed