फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Divyang youth dies in Barre attack

बर्रे के हमले में दिव्यांग युवक की मौत

Fri, 10 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Divyang youth dies in Barre attack
मालीपुर। थाना क्षेत्र के सैरपुर उमरन गांव में बर्रे के हमले में गुरुवार की शाम दिव्यांग किसान की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मची रही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के सैरपुर उमरन गांव निवासी दिव्यांग पप्पू गौड़ (35) गुरुवार देर शाम गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से गुजर रहा था। इसी बीच बर्रे के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। दिव्यांग होने की वजह से वह मौके से भाग नहीं सका। बर्रे के हमले से वह बेहोश हो गया। जानकारी होने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसे किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। कहा कि यदि छत्ते को पहले ही हटवा दिया गया होता तो इस हादसे से बचा जा सकता था। दिव्यांग पप्पू जब भाग नहीं पाया तो उसने बचाव के लिए गुहार लगाई, लेकिन बर्रे के झुंड के चलते किसी ग्रामीण की हिम्मत वहां तक जाने की नहीं हो सकी। इस घटना की जानकारी होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया। बेसिक शिक्षा विभाग की सूचना पर वन विभाग की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची और बर्रे के लगे छत्ते को वहां से हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed