{"_id":"621bc1934287b65dc36cd74b","slug":"divyang-and-elderly-will-be-transported-to-the-polling-station-for-free-ambedkar-nagar-news-lko619699935","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त में मतदान केंद्र तक पहुंचाएं जाएंगे दिव्यांग व बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त में मतदान केंद्र तक पहुंचाएं जाएंगे दिव्यांग व बुजुर्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मुफ्त में मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए रविवार को अकबरपुर हवाई पट्टी पर ई-रिक्शा चालकों व मालिकों के साथ बैठक की। इसमें उनसे कहा गया कि जिले के सभी ब्लॉकों में दिव्यांग व 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों की सूची उपलब्ध है। वहां से सभी चालक व मालिक संबंधित सूची लेकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वे सूची में शामिल दिव्यांगों व बुजुर्गों को निशुल्क मतदान केंद्रों तक ले जाएं और वापस घर भी पहुंचाएं। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन के नेतृत्व में कई विशेष प्रयास चल रहे हैं। इस बीच डीएम ने एक नई पहल की है। ऐसी व्यवस्था बनायी है, जिससे कि दिव्यांग व बुजुर्ग आसानी के साथ बगैर किसी मुश्किल के संबंधित बूथ पर पहुंच सकें और मताधिकार का प्रयोग कर घर वापस हो सकें। इसके लिए ई-रिक्शे की व्यवस्था की जा रही है।
रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने अकबरपुर हवाई पट्टी पर ई-रिक्शा चालकों व मालिकों के साथ बैठक की। इसमें आह्वान करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन
प्रशासन का सहयोग करते हुए तीन मार्च को अपने-अपने क्षेेत्र के दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ई-रिक्शे के माध्यम से पहुंचाना होगा। इसके लिए उनसे किसी भी प्रकार का किराया नहीं लेना होगा। कहा कि ब्लॉकों के माध्यम से सूची भी प्राप्त कर ली जाए। संबंधित मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र तक पहुंचाने तथा मतदान के बाद वापस घर लाने की जिम्मेदारी निभायी जाए। इसके लिए उनसे कोई भी शुल्क न लिया जाए।
डीएम ने कहा कि यह एक ऐसा कार्य है, जिसमें सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। सबके सहयोग से ही हम जिले में मतदान का नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। एआरटीओ वीडी मिश्र व जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि इसमें ई-रिक्शा मालिकों व चालकों को कोई शुल्क विभाग या संबंधित मतदाता की तरफ से नहीं दिया जाएगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी तरफ से ई-रिक्शा मालिकों व चालकों को योगदान देना होगा।