{"_id":"62167e813f5e4b546e1c3d00","slug":"divyang-and-elderly-cast-their-votes-at-home-ambedkar-nagar-news-lko6191370178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों व बुजुर्गों ने घर पर ही डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों व बुजुर्गों ने घर पर ही डाले वोट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मीरानपुर में बुजुर्ग महिला के मतदान की प्रक्रिया निपटाते कर्मचारी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। तीन मार्च को होने वाले मतदान के महापर्व से पहले बुधवार को जिले के कटेहरी व टांडा विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगों व 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के बुजुर्गों को मतदान करने का मौका मिला। इन दोनों विधानसभा सीटों के दिव्यांगों व बुजुर्गों को मताधिकार का प्रयोग करना था। मतदाताओं ने वोट डालकर लोकतंत्र की मजबूती में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहली बार घर में ही मताधिकार का प्रयोग कर संबंधित मतदाता खुश नजर आए। उधर, मतदान को सकुशल निपटाने के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोषागार में बने स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया।
चुनाव आयोग की पहल के बीच बुधवार को कटेहरी व टांडा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में नजारा बदला-बदला सा दिखा। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव, ब्राहिमपुर समेत कई अन्य गांवों में बुधवार को पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने पहुंचकर चयनित दिव्यांगों व बुजुर्ग मतदाताओं के घर में ही उनका मतदान कराया। चुनाव आयोग ने इस बार दिव्यांगों व 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के मतदाताओं को घर पर ही रहकर मतदान करने की व्यवस्था की थी। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश में अब तक के इतिहास में पहली बार जिले के कटेहरी व टांडा विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिला।
कटेहरी व टांडा विधानसभा सीट से दिव्यांगों व बुजुर्ग मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि बुधवार को कटेहरी व टांडा विधानसभा सीट पर मतदाताओं ने अपने ही घर में रहकर मताधिकार का प्रयोग किया। बताया कि कटेहरी विधानसभा सीट से 236 ऐसे मतदाता हैं। इनमें 152 बुजुर्ग व 84 दिव्यांग मतदाता हैं, जबकि टांडा विधानसभा सीट में 186 मतदाता हैं। इनमें बुजुर्ग 109 मतदाता, जबकि 77 दिव्यांग मतदाता हैं। बुधवार को हुए मतदान में कटेहरी विधानसभा व टांडा विधानसभा सीट स मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कटेहरी व टांडा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संबंधित मतदाता के घर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान
कटेहरी व टांडा विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए मतदान को सकुशल निपटाने के लिए संबंधित मतदाता के घर व आसपास क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पोलिंग पार्टी में शामिल कुल 9 सदस्यों ने संबंधित मतदाता के घर पहुंचकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ही मतदान कराया। एएसपी संजय राय ने बताया कि पोलिंग पार्टी में अर्धसैनिक बल के चार जवान भी शामिल रहे। ऐसे में संबंधित मतदाता के घर पर सुरक्षा के प्रबंध रहे।
घर से मतदान कर जताई खुशी
टांडा विधानसभा क्षेत्र की 100 वर्षीय छुटकी देवी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव में मुझे चिंता थी कि लोकतंत्र की मजबूती में इस बार किस प्रकार से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकूंगी, लेकिन चुनाव आयोग ने उनकी चिंता को दूर कर दिया। घर पर ही रहकर मतदान कर मुझेे बहुत खुशी हो रही है। चुनाव आयोग की यह पहल काफी सराहनीय है। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के एक दिव्यांग रमेश ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूूती में उसने सबसे पहले अपनी भागीदारी की है। यह अत्यंत गर्व की बात है।
आज आलापुर व जलालपुर में मतदान
एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि 24 फरवरी को आलापुर व जलालपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। बताया कि दोनों विधानसभा सीटों के लिए कुल 345 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 273 बुजुर्ग व 72 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। आलापुर विधानसभा सीट के लिए 126 बुजुर्ग व 36 दिव्यांग तथा जलालपुर विधानसभा सीट पर 147 बुजुर्ग व 36 दिव्यांग हैं।