{"_id":"6a3c0b6d2115e63ca0061dff","slug":"district-swimming-selection-trial-today-at-eklavya-stadium-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-159227-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एकलव्य स्टेडियम में तैराकी का जिला चयन ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एकलव्य स्टेडियम में तैराकी का जिला चयन ट्रायल आज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेशीय जूनियर तैराकी बालक व बालिका प्रतियोगिता के लिए जिले के उभरते तैराकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को शहर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से आयोजित होने वाला यह ट्रायल शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेकर मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 29 जून को अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीक और समय के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रदेशीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता को देखते हुए यह चयन ट्रायल खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है। जिला स्तर से आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।