फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District panchayat president election on january 7

जिला पंचायत अध्यक्ष सात को

Fri, 18 Dec 2015 10:32 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

43 सदस्यीय जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की गहमागहमी पिछले कुछ दिनों से बनी हुई है। बसपा की तरफ से एक बार फिर से मौजूदा अध्यक्ष शोभावती वर्मा मैदान में हैं, तो समाजवादी पार्टी ने सुधीर सिंह मिंटू को अपना प्रत्याशी बनाया है। अभी तक किसी अन्य ने चुनाव लड़ने की कोई घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके अनुसार एक जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच अपराह्न तीन बजे के बाद से की जाएगी।
विज्ञापन


चार जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। कार्यक्रम के अनुसार मतदान सात जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद उसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि नामांकन पत्र को स्वयं, अपने प्रस्तावक या अनुमोदक के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में उन्हें दिया जा सकेगा। नामांकन से लेकर मतदान की सभी प्रक्रिया जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में संपन्न कराई जाएगी। नामांकन पत्र 30 दिसंबर से एक जनवरी तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन दो बजे तक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed