{"_id":"68a9fba03d9e3b521303baa8","slug":"district-level-sports-competitions-organized-from-august-29-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-140698-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 29 अगस्त से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 29 अगस्त से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
Sat, 23 Aug 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने के लिए अकबरपुर के एकलव्य स्टेडियम में आगामी 29 अगस्त से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय खेल महाकुंभ खिलाड़ियों के लिए विशेष अवसर लेकर आ रहा है। पहले दिन अंडर-14 वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता खेली जाएगी, जहां आठ टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। मुकाबले नॉकआउट आधार पर होंगे और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर चयन के लिए मील का पत्थर भी साबित होगी। दूसरे व तीसरे दिन एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो की स्पर्धाएं कराई जाएंगी। 100 मीटर और 200 मीटर रेस मुख्य आकर्षण रहेंगी। टग ऑफ वॉर और लेमन रेस जैसे मनोरंजक खेल भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे, जो प्रतिभागियों में खेल भावना के साथ-साथ उत्साह और ऊर्जा भर देंगे। स्टेडियम परिसर में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मैदानों की साफ-सफाई, चिकित्सकीय सहायता, जल व्यवस्था और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। जिला क्रीडाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा देना है। सभी प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण निशुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए छात्रों को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी।विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।