फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल को 24 घंटे मिलेगी बिजली

Sun, 27 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
District hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल को जल्द 24 घंटे बिजली मिल सकेगी। लोवोल्टेज व बिजली कटौती के चलते सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जैसी जांचों के लिए परेशान होने वाले तमाम मरीजों को सोमवार से राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल को लगातार पर्याप्त बिजली की आपूर्ति करने के लिए रविवार से काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए लाइन को कोटवा महमदपुर उपकेंद्र से जोड़ा गया है। लगभग दो माह पूर्व हवाईपट्टी के निकट पेड़ काटे जाने के दौरान अंंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद जिला अस्पताल को वीआईपी फीडर से जोड़ा गया। वीआईपी फीडर के ओवरलोड होने के चलते लोवोल्टेज की समस्या हो गई। इसके साथ बार-बार ट्रिपिंग हो रही थी। इसका असर जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ रहा था।
विज्ञापन

लोवोल्टेज व ट्रिपिंग के चलते सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जैसी जांच अक्सर ठप हो जाती हैं। डायलिसिस के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भी घंटों इंतजार करना पड़ता। मरीजों की समस्याओं को अमर उजाला ने गत दिवस प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर काॅर्पोरेशन की टीम ने रविवार सुबह हवाईपट्टी के पास क्षतिग्रस्त केबल को दुरुस्त करना शुरू किया। यह काम देर शाम तक चल रहा था। पावर काॅर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार से जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली उपलब्ध होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed