{"_id":"62055860d9ff185543682a2e","slug":"district-badar-made-the-criminal-for-six-months-ambedkar-nagar-news-lko6172757198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी को छह माह के लिए किया जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी को छह माह के लिए किया जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सोनवां गांव निवासी अपराधी के विरुद्ध अहिरौली पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। गुरुवार को एसपी के निर्देश पर गांव पहुंची अहिरौली पुलिस ने उसके घर पर जिला बदर किए जाने की नोटिस चस्पा करते हुए गांव में मुनादी भी करायी। कहा कि यदि वह जिला बदर के दौरान जनपद में दिखाई पड़ा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस लगातार अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अहिरौली पुलिस की रिपोर्ट पर थाना क्षेत्र के सोनावां गांव निवासी सुरेश सिंह के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष अहिरौली प्रदीप सिंह के नेतृत्व में गांव पहुंची पुलिस टीम ने उसके घर पर गुंडा एक्ट के तहत की जिला बदर की कार्रवाई की नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव में डुग्गी बजवाकर मुनादी करायी। कहा कि यदि जिला बदर के दौरान वह जनपद में कहीं दिखाई पड़ा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि यदि वह इस अवधि में क्षेत्र में दिखाई पड़ता है तो तत्काल इसकी सूचना दी जाए।