फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Disposal of only 38 complaints

615 शिकायतों में मात्र 38 का निस्तारण

Tue, 18 Aug 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 18 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

जिले की विभिन्न तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस हुआ। इसमें कुल 615 शिकायतें आईं। इसमें से 38 का मौके पर निस्तारण हुआ। अकबरपुर में तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे कमिश्नर सूर्यप्रकाश मिश्र ने लोगों से आह्वान किया कि वे योजनाओं का बढ़-चढ़ कर लाभ लें। इसमें कोई बाधा या समस्या हो तो इसकी शिकायत सीधे उनसे करें। उन्होंने संबंधित अफसरों को तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

 कमिश्नर ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता दिखाएं। लंबित शिकायतें अविलंब निस्तारित करवाएं। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही न हो। इसकी कोई शिकायत मिली तो जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की होगी।
विज्ञापन


डीआईजी वीके गर्ग ने अफसरों को निर्देश दिया कि छोटे मामलों को भी संज्ञान में लें। त्वरित निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाएं। इस दौरान कुल 122 फरियादियों ने  शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें से मात्र पांच निपटीं। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 66 शिकायतें आईं। यहां एक भी शिकायत नहीं निपटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तहसीलदार राजेश सिंह, सीओ राघवेंद्र मिश्र सहित सभी एसओ मौजूद रहे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में एडीएम रामसूरत पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 295 शिकायतों में 20 का निस्तारण हुआ।

इस दौरान सीएमओ मेजर डॉ. बीपी सिंह, डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा, बीएसए राजबहादुर मौर्य, तहसीलदार रमेश मौर्य, खंड विकास अधिकारी महेश नरायन पाण्डेय मौजूद रहे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 42 शिकायतें आईं।


इसमें से छह का निस्तारण मौके पर हुआ। इस दौरान तहसीलदार सुदामा वर्मा, नायब तहसीलदार बैजनाथ, बीडीओ घनश्यामचंद्र त्रिपाठी सहित सभी थानों के एसओ मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विवेक मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 90 शिकायतें आईं। इसमें से सात का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान सीओ सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed