फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Discussion on the development journey of Alapur tehsil

Ambedkar Nagar News: आलापुर तहसील की विकास यात्रा पर हुआ मंथन

Thu, 01 Jan 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 01 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the development journey of Alapur tehsil
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील के 31वां स्थापना दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसील की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा, प्रशासनिक उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम सुभाष सिंह ने कहा कि तहसील की स्थापना का उद्देश्य आमजन को न्याय और प्रशासनिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। निरंतर प्रयासों से यह व्यवस्था मजबूत हुई है। तहसील का विकास प्रशासन और अधिवक्ताओं के आपसी सहयोग का परिणाम है। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने कहा कि तहसील की स्थापना के बाद से राजस्व और लोकसेवा से जुड़े कार्यों में निरंतर सुधार हुआ है। तहसील को जनसेवा का बेहतर केंद्र बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। नायब तहसीलदार हूबलाल ने कहा कि सेवाओं को सरल और त्वरित बनाने के लिए रिकॉर्ड प्रबंधन और डिजिटल प्रक्रिया पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनील द्विवेदी ने कहा कि तहसील स्थापना दिवस सेवा और समर्पण की भावना को याद करने का अवसर है। तहसील स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले पंडित सालिक राम शुक्ला के योगदान को भी स्मरण किया गया। इस दौरान अशोक कुमार मिश्रा, दिनेश सिंह, अजय कुमार सिंह, दुर्गेश यादव,संजय कुमार पांडेय व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed