फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Discussion on no-confidence motion in tight security tomorrow

कड़ी सुरक्षा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कल

Wed, 14 Sep 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Discussion on no-confidence motion in tight security tomorrow
आलापुर (अंबेडकरनगर)। 15 सितंबर को रामनगर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ पारित अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए बैठक शुरू होने से पहले से लेकर समाप्ति तक ब्लॉक मुख्यालय छावनी में तब्दील रहेगा। एसडीएम आलापुर की मौजूदगी में होने वाली अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने की जिम्मेदार चार क्षेत्राधिकारियों की अगुवाई में तैनात पुलिस व पीएसी बल संभालेगा।
विज्ञापन

गुरुवार को रामनगर ब्लॉक प्रमुख विकास यादव को कुर्सी से हटाने के लिए भाजपा नेता व पूर्व प्रमुख प्रत्याशी रामधारी यादव की तरफ से पेश अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बैठक के दौरान ब्लॉक मुख्यालय पर पक्ष व विपक्ष के समर्थकों के बीच किसी भी तरह की नोकझोंक व विवाद की स्थिति रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम रोशनी यादव ने बताया कि इसके तहत अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सुरक्षा निगरानी की कमान चार क्षेत्राधिकारियों की अगुवाई में छह थानों की पुलिस टीम व दो कंपनी पीएसी बल संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed