{"_id":"f35eb6d0867a56bbfbde0ae177cda027","slug":"dirt-in-district-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी की चपेट में जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी की चपेट में जिला अस्पताल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में भले ही साफ-सफाई व्यवस्था के नाम पर प्रतिमाह हजारों रुपये खर्च हो रहे हों लेकिन नतीजा सामने नहीं आ रहा है। अस्पताल परिसर की बात तो दूर वार्डों में भी नियमित तौर पर साफ-सफाई व दवाओं का छिड़काव न होने से लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वार्डों से लगे गलियारे ज्यादा गंदगी की चपेट में हैं। कई जगह पान की पीक से दीवारें सनी पड़ी हैं। इससे लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जिला अस्पताल में मिले अभिषेक दुबे व संतोष वर्मा का कहना है कि यहां नियमित तौर पर सफाई का कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
इससे मरीजों व तीमारदारों को गंदगी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।