{"_id":"3fb198a8e7854e57dcdbf35cab3790d2","slug":"director-of-irrigation-department-started-investigating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के डायरेक्टर ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के डायरेक्टर ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि संरक्षण विभाग में कार्यों के नाम पर 10 करोड़ से अधिक की धांधली मामले की जांच राज्यपाल के निर्देश पर सिंचाई एवं जल संसाधन बोर्ड के डायरेक्टर ने भी शुरू कर दी है। डीएम विवेक के निर्देश पर सीडीओ भी मामले की जांच पहले से कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता की अपील पर हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त फैजाबाद को निर्देशित किया है।
बीते दिनों अधिवक्ता बृजेश यादव ने जिला प्रशासन से भूमि संरक्षण विभाग में कार्यों के नाम 10 करोड़ रुपये से अधिक की धांधली का आरोप लगाया था।
कहा था कि विभाग के दो अवर अभियंता मिलीभगत कर नाली, निर्माण सहित अन्य के नाम पर करोड़ों रुपये का चूना विभाग को लगा चुके हैं। बीते दिनों शिकायतकर्ता ने अकबरपुर थाने में धमकी मिलने की प्राथमिकी भी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी विवेक ने सीडीओ को जांच सौंप दी।
विज्ञापन
करीब तीन माह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी। बृजेश के मुताबिक इस बीच सरकारी कार्य में व्यवधान डालने व जान से मारने की धमकी के फर्जी मामले में अवर अभियंताओं ने प्राथमिकी भी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
बृजेश ने बीते दिनों मामले की शिकायत राज्यपाल राम नाईक से की। राज्यपाल ने मामले की जांच का निर्देश सिंचाई एवं जल संसाधन बोर्ड के डायरेक्टर को दिया। डायरेक्टर ने बृजेश का बयान भी दर्ज कर लिया है। बृजेश ने बताया कि उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी।
न्यायालय से मामले में न्याय संगत जांच व दोषी अवर अभियंताओं पर कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में न्यायालय ने मंडलायुक्त फैजाबाद को आवश्यक निर्देश दिए है।