फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   digital X ray and CT scan stop in disstic hospital

जिला अस्पताल में ठप पड़ा डिजिटल एक्स रे व सीटी स्कैन जांच

Wed, 10 Jul 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
digital X ray and CT scan stop in disstic hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स-रे सेवा ठप पड़ गई है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी मरीजों को यह दोनों जांच की सुविधा नहीं मिल सकी। दरअसल कोटवा महमदपुर विद्युत उपकेंद्र से जिला अस्पताल को की जाने वाली विद्युत आपूर्ति के लिए बिछाई गई अंडर ग्राउंड केबल बीते दिनों जल गई थी। वैकल्पिक व्यवस्था कर अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के स्पेयर फीडर से आपूर्ति की जा रही है। इससे आए दिन जहां आपूर्ति बाधित होती रहती है, वहीं वोल्टेज भी लो रहता है।
विज्ञापन

बुधवार को भी बिजली बाधित होने के चलते सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे मशीन का संचालन नहीं हो सका। नतीजा यह रहा कि बुधवार को सीटी स्कैन व एक्स रे कराने पहुंचे करीब 50 मरीजों को बगैर जांच के ही लंबे इंतजार के बाद वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। जिला अस्पताल में प्रतिदिन सीटी स्कैन के लिए औसतन 12, जबकि एक्स रे के लिए 24 मरीज पहुंचते हैं। बुधवार को भी लगभग 40 मरीज जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स रे के लिए अत्याधुनिक मशीनें तो स्थापित कर दी गई हैं, लेकिन उनका सुचारु संचालन हो सके, इसे लेकर अस्पताल प्रशासन गंभीर नहीं हो रहा है। मशीनों के सुचारु संचालन में सबसे बड़ी बाधा बदतर विद्युत आपूर्ति बन रही है। जिला अस्पताल को 24 घंटा बिजली उपलब्ध कराने के लिए अंडर ग्राउंड केबिल द्वारा कोटवा महमदपुर विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा गया है। लगभग एक माह पूर्व राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट अंडर ग्राउंड केबिल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के स्पेयर फीडर से जोड़ दिया गया था। इसके बाद से ही जिला अस्पताल को सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही है। एक दिन पहले मंगलवार को गड़बड़ी व लो वोल्टेज के चलते दोनों मशीनों का संचालन ठप हो गया। बुधवार को भी लो-वोल्टेज का सिलसिला जारी रहा।
गंभीर नहीं हो रहा अस्पताल प्रशासन
सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल पहुंचे मरीज श्यामलाल, मूरता देवी व नंदलाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सीटी स्कैन के लिए वे तीसरी बार जिला अस्पताल आए हैं। प्रत्येक बार लाइन में लगते हैं, लेकिन बाद में जानकारी दी जाती है कि लो-वोल्टेज के चलते मशीन का संचालन नहीं हो रहा है। बुधवार को भी मशीन का संचालन न होने से बगैर जांच के लिए वापस लौटना पड़ रहा है।
एक्स रे के लिए आए रेखा, चंपा देवी व अर्जुन कुमार ने कहा कि जब तक सुचारु बिजली नहीं उपलब्ध कराई जाती, तब तक मशीनों का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो सकेगा। कहा कि सुबह लाइन में लगने के बाद बताया गया कि बिजली ठीक नहीं है। ऐसे में एक्स रे नहीं हो सकता। कहा कि अस्पताल प्रशासन को इसे लेकर गंभीरता दिखानी होगी।

जिला अस्पताल की इस समस्या के बारे में सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि अंडरग्राउंड केबिल दुरुस्त कराने के लिए कई बार पॉवर कॉर्पोरेशन के अफसरों को पत्र भेजा गया है। मरीजों की जांच सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए समुचित प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed