फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Digital X-ray

Ambedkar Nagar News: डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान

Fri, 30 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 30 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray
डिजिटल एक्सरे मशीन ठीक करता कर्मचारी। 
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन खराब होने से शुक्रवार को भी मरीजों को परेशान होना पड़ा। मशीन की तकनीकी खराबी को तीसरे दिन भी दूर नहीं किया जा सका। लखनऊ से पहुंची तकनीकी टीम शुक्रवार को दिन भर मशीन की खराबी दूर करने में जुटी रही। शनिवार को जांच शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते डिजिटल एक्सरे नहीं हो पा रहा है। स्थानीय स्तर पर मशीन की खराबी दूर नहीं हो पाने पर लखनऊ से विशेषज्ञ बुलाए गए। शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची तकनीकी टीम ने मशीन को दुरुस्त करने का प्रयास किया लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मशीन चालू नहीं होने से डिजिटल एक्सरे कराने पहुंचे दो दर्जन मरीजों को निराश लौटना पड़ा। जमुनीपुर के सुरेंद्र कुमार, कुर्की के प्रवीण कुमार और सोनगांव में ललिता देवी ने बताया कि मौसम खराब होने के वावजूद वे निशुल्क जांच की उम्मीद में जिला अस्पताल पहुंचे थे, जांच न होने के चलते निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज मशीन चालू होने की उम्मीद
डिजिटल एक्सरे मशीन को तकनीकी टीम ठीक कर रही है। शनिवार को जांच शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल सामान्य एक्सरे किया जा रहा है।
-डॉ ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed