फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Differences found in the size of rooms, severe reprimand

कमरों की नाप में मिला अंतर, लगाई कड़ी फटकार

Tue, 23 Nov 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Differences found in the size of rooms, severe reprimand
अंबेडकरनगर के जलालपुर उऽा प्राथमिक विद्यालय में कक्ष की पैमाइश कराते डीएम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में चल रही कायाकल्प योजना की प्रगति जानने के लिए बीती देर शाम डीएम सैमुअल पॉल एन ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर वाजिदपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में प्रस्तावित कार्यों की जांच की। इस दौरान स्टीमेट में दिखाई गई लंबाई व चौड़ाई का दो विद्यालयों के कमरों की नाप में अंतर पाया गया। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही विभागीय अधिकारियों को लापरवाही बरतने वाले जेई के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही दोबारा स्टीमेट बनाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कायाकल्प योजना की जांच की। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर वाजिदपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में डीएम ने जिन कमरों का कायाकल्प कराया जाना था, उसकी नाप करवाई। कायाकल्प के लिए बनाए गए स्टीमेट की पैमाइश व डीएम के सामने की गई नाप में अंतर आ गया। डीएम ने इस पर स्टीमेट तैयार करने वाले अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही डीएम ने दोबारा सही तरीके से नाप कराकर स्टीमेट तैयार कराने का निर्देश दिया। डीएम के सख्त रुख से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर के भवन की छत टूटा हुई है। इस पर डीएम ने जेई को निर्देशित किया कि छत की मरम्मत कराते हुए अच्छे तरीके से प्लास्टर कराने का निर्देश दिया। कहा कि गुणवत्ता में मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed