{"_id":"621d14117861fd586943f63b","slug":"did-not-generate-electricity-increased-bill-akhilesh-ambedkar-nagar-news-lko619839910","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पैदा नहीं की, बढ़ा दिया बिल : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पैदा नहीं की, बढ़ा दिया बिल : अखिलेश
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में जनता का अभिवादन स्वीकार करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जो बिजली पैदा नहीं करते वे बिजली का बिल बढ़ाने का काम करते हैं। वर्तमान सरकार ने कोई बिजली घर भले न बनवाया हो लेकिन लोगों को बिजली बिल के जरिए झटका जरूर दे रही है। लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि जनता में उनके खिलाफ 440 वोल्ट का करंट दौड़ रहा है। यही करंट इस बार भाजपा का सफाया करेगा। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां आयोजित तीन जनसभाओं का संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि यूपी का पहला चुनाव है जिसे जनता खुद लड़ रही है। वह बदलाव के लिए खुद मोर्चा संभाले है। ऐसा जोश व उत्साह पहले कभी जनता के बीच देखने को नहीं मिला था। यह सब सिर्फ इसलिए है, क्योंकि सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा जो लोग करते हैं, वे ही सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं। भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है, वह उतना बड़ा झूठ बोलता है। जलालपुर के एनडी इंटर कॉलेज, शिवबाबा में अकबरपुर व कटेहरी के हंसवर में पार्टी प्रत्याशियों समर्थन में आयोजित जनसभाओं में अखिलेश ने भाजपा को निशाने पर रखा।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद देश की राजनीति बदलने वाली है। छठे चरण से पहले ही भाजपा का सफाया हो चुका है। यह बात भाजपा नेेताओं को भी अच्छे से पता है। शुरूआती दौर में भाजपा के जो नेता घर घर जाकर वोट मांग रहे थे, उन्हें महिलाओं द्वारा खाली पड़े लाल सिलेंडर दिखाए जाने के बाद वह घर घर जाना भूल गये हैं। भाजपा पर वार करते हुए कहा कि जो गर्मी निकालने की बात कर रहे थे, वह जनता का रुख देख ठंडे पड़ गये हैं। हालात यह हैं कि भाजपा नेताओं ने घरों से झंडे उतार लिए हैं। अब वाहनों पर भी झंडे कम दिखने लगे हैं। गर्मी निकालने की बात करने वालों को अब यह समझ में आ गया है कि जनता उनकी भाप निकालने जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार पर प्रहार जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था। आय तो नहीं बढ़ी। किसानों के खाद की बोरी का वजन पांच किलो कम जरूर कर दिया। दोबारा में सत्ता आते तो दस किलो तक वजन कम हो जाता। भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाई। सरसों का तेल महंगा कर दिया। डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ाए। बस किसानों के उपज की परवाह उन्हें नहीं रही। किसानों ने संघर्ष किया। सात सौ किसानों की जान चली गई तब तक उन्हें सुध नहीं रही। जब वोट लेने का समय नजदीक आया तो काले कानून वापस कर लिए।
चुटकी लेते हुए कहा कि अब भाजपा के नेता कान पकड़कर माफी मांगते घूम रहे हैं। कुछ लोग तो तेल मालिश कर रहे हैं। जनता लेकिन उन्हें माफ करने वाली नहीं है। सात सौ बार भी यदि कान पकड़कर उठा बैठक करें तब भी किसान, नवजवान, बुनकर, महिलाएं, बुुजुर्ग व आम लोग उन्हें माफ करने वाले नहीं हैं। पूर्व सीएम ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब समाजवादियों व अंबेडकरवादियों के साथ चलने का समय आ गया है।
गोद लेकर जिले के विकास का दिलाया भरोसा
अखिलेश ने कहा कि मैं अंबेडकरनगर जनपद को गोद लेकर इसका विकास करूंगा। यहां बने मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी जरूरी सुविधाएं यहां बढ़ानी पड़ीं वह बढ़ाई जाएंगी। मरीजों को यहीं पर बेहतर उपचार मिल सके इसका प्रबंध होगा। एंबुलेंस के लाभ का जिक्र करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा के लिए समाजवादियों ने ही एंबुलेंस चलवाई थी। अब एंबुलेंस खस्ताहाल हो चुकी हैं। हम न सिर्फ एंबुलेंस सेवाओं को दुरुस्त करेंगे, वरन जरूरत हुई, तो उसकी संख्या भी दोगुनी करेंगे। अखिलेश ने कहा कि सरकार बनने के बाद आलापुर, जलालपुर व अकबरपुर समेत कटेहरी में विकास के बड़े कार्य कराए जाएंगे। जिले को गोद लेने का लाभ जनपदवासियों को दिखाई पड़ेगा। विकास की जो भी उम्मीदें नागरिकों को हैं, वह सब पूरी करने का काम होगा। बिजली से लेकर सड़क तथा स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा व पेयजल आदि क्षेत्रों में बड़े काम होंगे।
किसानों से लेकर बुनकरों तक का रखा ध्यान
अखिलेश ने कहा कि यह बुनकर बहुल जनपद है। हम पहले की सपा सरकार की तरह बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देंगे। हमें पता है कि कोरोना काल में बुनकरों को भी खूब संधर्ष करना पड़ा था। उन्हें सस्ती बिजली से राहत मिल सकती थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने वह सुविधा भी छीन ली। हम बुनकरों का यह दर्द दूर करेंगे। बुनकर बाजार की स्थापना करने के साथ ही उन्हें विभिन्न कच्चे उत्पाद की उपलब्धता के लिए जरूरत के अनुसार विशेष पैकेज भी देंगे। इससे बुनकरों की आर्थिक स्थिति फिर से बेहतर होगी। किसानों को एमएसपी की दर पर उपज की खरीद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जरूरत के अनुसार क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। सब्जी की खेती करने वाले किसानों व ग्रामीणों के लिए विशेष प्रबंध होंगे, जिससे उन्हें उपज का बेहतर मूल्य मिल सके। भाजपा राशन को लेकर हल्ला तो खूब कर रही है, लेकिन यह नहीं बता रही कि नवंबर तक का वायदा करने के बाद उसने सिर्फ मार्च माह तक के लिए ही राशन वितरण का प्रबंध किया है। उसे पता है कि मार्च बाद सरकार नहीं रहेगी। लेकिन गरीबों को चिंता करने की जरूरत नहीं। हम पूरे पांच वर्ष न सिर्फ फ्री राशन देंगे बल्कि घी व तेल के साथ साथ बच्चों के लिए दूध भी मुफ्त में देंगे।
पुरानी पेंशन से लेकर नई नौकरियों तक का भरोसा
अखिलेश ने पुरानी पेंशन बहाली का वादा दोहराया। आंगनबाड़ी व आशा बहुओं की सुविधा का ध्यान देने और उन्हें सम्मान प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि आईटी सेक्टर में 20 लाख नौकरी व रोजगार के प्रबंध किए जाएंगे। फौज व यूपी पुलिस में भर्तियां शुरू करने का वादा करते हुए कहा कि यदि आयु सीमा बढ़ाकर नवजवानों को ज्यादा लाभ प्रदान किया जा सकेगा, तो उसके लिए दिल्ली सरकार से लड़ेंगे। मौजूदा सरकार तीन वर्ष से सेना की भर्ती नहीं निकाल पाई। जबकि नवजवान भर्ती के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। अखिलेेश ने बीएड व टेट डिग्री धारकों समेत बीपीएड डिग्री धारकों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया तो वहीं कहा कि शिक्षामित्रों को भी नौकरी देने का काम हम करेंगे। 69 हजार भर्ती का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें हुए आरक्षण घोटाले का समाधान करेंगे। चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अकेले शिक्षा विभाग में 11 लाख पद खाली पड़े हैं। बाबा सीएम पांच वर्ष तक न जाने क्या करते रहे। तंज कसते हुए कहा कि हवाई चप्पल पहनने वालों को जहाज में सैर कराने का सपना दिखाकर सरकारी जहाज ही बेच डाले। हवाई अड्डा बेच दिया। रेलवे स्टेशन बेच दिया। पानी का जहाज व कारखाना बेच दिया। बंदरगाह बेच दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि जब सब बिक जाएगा तो नौकरी और रोजगार नहीं देना पड़ेगा। सीएम की खिंचाई करते हुए कहा कि उन्हें न तो बिजली कारखानों के नाम तक पता हैं और न ही वे स्मार्ट फोन चला सकते हैं। वे जब लैपटॉप की बात करते हैं तो जनता हंस कर लोटपोट होने लगती है। उन्होंने रोजगार सेवकों का भला करने समेत महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को अतिरिक्त बजट देने समेत तमाम तरह की घोषणाएं कीं।
सभी सीटों पर होगी सपा की जीत
पूर्व सीएम ने कहा कि सभाओं में उमड़ी भीड़ यह बता रही है कि अंबेडकरनगर जिले की सभी पांच सीट इस बार सपा जीतने जा रही है। अब मुकाबला सिर्फ यह रह गया है कि कौन सी सीट पर जीत का अंतर सबसे ज्यादा होगा। अखिलेश ने कहा कि जिले में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। अंबेडकरनगर से निकला यह संदेश आजमगढ़ तक जाएगा। वहां भी दस की दस सीटों पर सपा की ही जीत होगी।
अहमद हसन व पहलवान को किया याद
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सभाओं के दौरान जनपद निवासी वरिष्ठ नेता अहमद हसन का खासतौर पर जिक्र किया। कहा कि वे पार्टी के सबसे ईमानदार व वफादार नेता थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। सरकार बनने पर हम उनके नाम से कोई बड़ा काम करेंगे। भूलेपुर निवासी रहे टांडा के पूर्व विधायक अजीमुलहक पहलवान के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि वे जनता के लिए काम करते थे। उनके पुत्र मुसाब अजीम को मंच पर सम्मान देते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार बनने पर हम इनको सबसे पहले सम्मान देने का काम करेंगे। अखिलेश ने सभी से कहा कि पहली प्राथमिकता सपा को जिताने की है। इस पर सभी को ध्यान देना है। उन्होंने आलापुर के पूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर के निधन के बाद उनके योगदान का भी जिक्र किया।
जगह जगह अखिलेश का स्वागत
पूर्व सीएम अखिलेश सोमवार को अंबेडकरनगर पहुंचे तो उनका सभी पांच प्रत्याशियों के अलावा एमएलसी हीरालाल यादव, जिलाध्यक्ष रामसकल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा व अतहर खां, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा, वरिष्ठ नेता महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद एबाद, सिद्घार्थ मिश्र, मुसाब अजीम, अबुल बशर अंसारी, अभिषेक सिंह, अनीसुर्रहमान, फूलचंद यादव, रामप्रताप यादव, बालमुकुन्द धुरिया, अजीत यादव, प्रतिमा यादव, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगीता कन्नौजिया, बलिराम ने जोशपूर्ण स्वागत किया।